Jaunpur News: उद्योग ब्यापार मंण्डल व्दारा सम्मान समारोह का आयोजन

रामाज्ञा यादव  @ नया सवेरा 

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जलालपुर कस्बे मे पावर हाउस के पास उद्योग ब्यापार मण्डल व्दारा ब्यापारी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन ब्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता  के नेतृत्व मे किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष/  जिलाध्यक्ष जौनपुर इन्दु प्रकाश सिंह इन्दू रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार मिश्र तथा मंच का संचालन रामचन्दर सिंह एवं पंकज पाण्डेय ने किया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि व्दारा भगवान गणेशजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। जिले का एक छोटा बाजार कचगांव नगर पंचायत घोषित हो चुका है, जबकि ऐतिहासिक और बड़ी आबादी वाला जलालपुर बाजार अब तक नगर पंचायत नहीं बन सका है। 

यह स्थिति तब है जब नगर पंचायत घोषित करने का अधिकार नगर विकास मंत्री के पास होता है। वर्तमान में ए.के. शर्मा नगर विकास मंत्री होने के साथ-साथ जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, इसके बावजूद जलालपुर को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल पाया है। उक्त बाते उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इन्दू ने एक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे कही।  उन्होने कहा कि "अब हम व्यापारी जलालपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।"

 ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारी संकट में हैं। सरकार से इस मामले में कोई बड़ी उम्मीद करना उचित नहीं होगा। इसलिए हमें व्यापारियों को संगठित होकर इस चुनौती का समाधान स्वयं निकालना होगा। कार्यक्रम में पत्रकार के साथ साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर त्रिलोचन बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा पराउगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव पुरेव व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि सरकोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री राम यादव चौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय राज यादव संगठन सचिव रतन गुप्ता राजेश गुप्ता त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी मोहम्मद इमरान खान के आलावा सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मिश्रा हाउस में गणपति बप्पा का विसर्जन धूमधाम से संपन्न

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें