Jaunpur News: हर नागरिकों के लिए राष्ट्रहित होना चाहिए सर्वोपरि : ज्ञान प्रकाश सिंह
भाजपा के रामदयालगंज मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में दिखा गजब का उत्साह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा के रामदयालगंज मंडल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामदयालगंज बाजार में स्थित रामजानकी मंदिर में शुरू होकर बाजार के इलाकों में भ्रमण करते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। इस तिरंगा यात्रा में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में गजब का उत्साह दिखा।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा यात्रा से देश की एकता अखंडता मजबूत होगी और लोगों में देश एवं राष्ट्र के प्रति लगाव की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिकों के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कार्यक्रम 15 अगस्त से पूर्व शुरू कराकर देश में राष्ट्र के प्रति लोगों के लगाव का एक संदेश दिया है। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह धार्मिक, सार्वजनिक एवं राष्ट्र से संबंधित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते चले आ रहे हैं।
इस अवसर पर नरेन्द्र विश्वकर्मा (जिला प्रतिनिधि, भाजपा जौनपुर), लाल बहादुर पाल (मंडल अध्यक्ष, भाजपा रामदयालगंज), अनिल त्रिपाठी (मण्डल महामंत्री), अश्विनी गुप्ता (मंडल महामंत्री), अमित सिंह (मंडल उपाध्यक्ष), राजेश पांडेय (मंडल उपाध्यक्ष), काशी नाथ सेठ (मंडल उपाध्यक्ष), तथा अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिकरारा में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन
![]() | |
|