Jaunpur News: तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक : कृपाशंकर सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह  की मौजूदगी में आज खुटहन ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। भारत मां के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा सब्जी मंडी होते हुए खुटहन चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। ग्राम विकास इंटर कालेज में एक सभा के साथ यात्रा का समापन कर दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता, सुख और समृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। 

राष्ट्रीय ध्वज के साये में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी उपस्थितों से घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। यात्रा में ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह, बेचन पाण्डेय, प्रेमचंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अजीत प्रजापति, संतोष सिंह,मोनू निगम, पंकज गुप्ता,राजू सिंह, अमरनाथ मिश्रा, अमित उपाध्याय वंश बहादुर पाल , रवीकांत उर्फ रंगीले विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: योगी सरकार ने बढ़ाया लक्ष्य, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें