Jaunpur News: हजारों हाथों में लहराया तिरंगा, देश भक्ति के नारों से गूंजा बरसठी

Jaunpur News: हजारों हाथों में लहराया तिरंगा, देश भक्ति के नारों से गूंजा बरसठी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा बनी ऐतिहासिक, उमड़ा जनसैलाब

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में एतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मियाचक बाजार स्थित ग्राम सचिवालय हंसिया से प्रारंभ होकर निगोह बाजार होते हुए रसुलहा बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सबसे आगे मोटरसाइकिलों का लंबा काफिला तिरंगे लहराते हुए बढ़ रहा था, वहीं ओपन जिप्सी पर सवार जनप्रतिनिधि हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जनता का अभिवादन कर रहे थे। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अटल जी के विचार हमारे लिए पथप्रदर्शक : श्रीकृष्ण पांडेय

डीजे, बैंड-बाजों और देशभक्ति गीतों ने इस माहौल को और भी रोमांचित कर दिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत स्थल बनाए गए थे जहाँ स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तो कई स्थानों पर महिलाओं और बच्चों ने छतों से पुष्पवर्षा कर इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज ने आजादी के पर्व को और अधिक उत्साहपूर्ण रहा।

समापन स्थल पर जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र धर्म ही परमो धर्म है। जब तक हम राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर चलेंगे, तब तक कोई ताकत हमें परास्त नहीं कर सकती। मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज ने इसे जिले की अब तक की सबसे भव्य यात्रा बताते हुए कहा कि इस जनसैलाब ने सिद्ध कर दिया कि आज भी लोगों के हृदय में राष्ट्रभक्ति उसी जोश और उमंग के साथ जीवित है। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के नाम पर एकजुटता ही हमारी असली ताकत है और हमें मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना होगा। 

इस दौरान यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुईं तो वहीं हजारों युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर तिरंगा फहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। छोटे बच्चों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बरसठी थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे और पूरी यात्रा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक, समाजसेवी एवं भावी ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह ने इस ऐतिहासिक यात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल राष्ट्रप्रेम का प्रतीक नहीं है बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देती है।

जब जिप्सी से कूदकर बाइक पर सवार हुए धनंजय...

बरसठी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान करीब सात किलोमीटर लंबे सफर में एक क्षण ऐसा भी आया जब तेज धूप और उड़ती धूल के बीच युवाओं का उत्साह कुछ थमता सा नजर आने लगा। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह यह देख तुरंत अपनी ओपन जिप्सी से कूद पड़े और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में तिरंगा थाम लिया। 

अपने प्रिय नेता को इस तरह सड़क पर उतरकर युवाओं के बीच शामिल होते देख जनसैलाब रोमांचित हो उठा। क्षण भर में माहौल बदल गया और युवाओं का जोश दोगुना हो गया। जगह-जगह भारत माता की जय और धनंजय सिंह जिंदाबाद के नारे से गूंजने लगा





नया सबेरा का चैनल JOIN करें