Jaunpur News: मानव जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति: आशा गुजराल

जोनस्तरीय निरंकारी महिला समागम का हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से जौनपुर जोन का जोनस्तरीय निरंकारी महिला समागम नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में केंद्रीय ज्ञान प्रचारिका आशा गुजराल दिल्ली की अध्यक्षता में हुआ जहां जनपद के 43 शाखाओं से बहनों ने भाग लिया। बहन जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना है जो पूर्ण सद्गुरु की अपार कृपा द्वारा ही संभव है।

उन्होंने सद्गुरु के शिक्षाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति करना है जो पूर्ण सतगुरु की शरण में आने से ही होता है। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात सहनशीलता तथा नम्रता के गुण सहज ही आ जाते हैं। यह मनुष्य जीवन बड़ा अमोलक है। इसको संभाल के रखना हमारा फर्ज है। यह जीवन हमें 84 लाख योनियों के पश्चात मिलता है हमें इस निरंकार की भक्ति के लिए निरंतर सत्संग करते हुए अपने मन को सेवा  सिमरन और सत्संग में लगाना चाहिये।



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें