Jaunpur News: जफराबाद में बड़ी घटनाएं, चली गई दो लोगों की जान
अधेड़ ने फांसी लगाकर दे दी जान
इजहार हुसैन / नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के सरैया गांव में शुक्रवार की भोर में एक 52 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताते हैं कि गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसेवक घर के सामने अपने मड़हे में सोता था। गुरुवार की रात को वह खाना पीना खाकर सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी तो देखा वे मड़हे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये है। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक किन्ही कारणों से आत्महत्या कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
वाहन से टकराकर पिकअप चालक की मौत
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे महरुपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लखनऊ से सामान लादकर पिकअप चालक वाराणसी जा रहा था। गांव के पास किसी वाहन से उनके पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पास मिले कागजात से शव की शिनाख्त सुनील कुमार निवासी जोरावरगंज थाना असोहा जनपद उन्नाव के रूप में हुई। मृतक के घर सूचना भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक माह से भी अधिक समय से अवर अभियंता लापता
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |