Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में छात्र-छात्राओं को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर जौनपुर में "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 13 से 15 अगस्त 2025 तक घर-घर फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलकेश्वरी सिंह के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं ने तिरंगा रंगोली के माध्यम से तिरंगे की प्रति लोगों में देश प्रेम का भाव जागृत करने के लिए तिरंगा वाली रंगोली बनाकर तिरंगे की प्रति सम्मान व्यक्त किया। तिरंगे की प्रति सम्मान ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ संजय नारायण सिंह ने कहा कि इसी तिरंगे की खातिर हमारे देश के लाखों युवाओं ने अपना बलिदान कर दिया। डॉ प्रतिभा सिंह वरिष्ठ प्राध्यापिका अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान के साथ फहराना हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है। डॉ अंशुमान सिंह, डॉ प्रवीण कुमार ने भी अपने संबोधन में शहीदों को याद करते हुए उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर-घर फहराने के लिए छात्र, छात्राओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री सोमारू राम के द्वारा किया गया। डॉ. जगत नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।