Bareilly News: गणपति महोत्सव राजेन्द्रनगर में मयूर नृत्य ने समा बांधा
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। राजेंद्र नगर में सात दिवसीय गणपति महोत्सव 2025 (राजेन्द्र नगर के राजा) के कार्यक्रम के दूसरे दिन लड्डू यात्रा से प्रारम्भ हुआ। जिसमें मयूर नृत्य निवेदन बांधा। कार्यक्रम के द्वित्तीय युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा गणपति बप्पा के जयगोष के नारे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँची। तत्पश्चात मुख्य अतिथी बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के द्वारा भगवान गणपति का पूजन किया गया तथा 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा लगभग 250 बच्चे ने बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी।
जिस कम में बृदावन से आये कलाकारो के द्वारा म्यूर नृत्य व फूलो की होली खेली गयी। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम (महापौर) बरेली ने कलाकारो को पुरुस्कार वितरण कर कार्यक्रम के सफलता हेतु शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भगवान गणयति की पूजा अर्चना की। यह जानकारी समिति के संयोजक अभय सिंह भटनागर ने दी।
इस अवसर पर देर रात्रि तक पूरे कार्यक्रम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा और भक्तगण गणपति बप्पा के जयगोष के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, एम एम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तृतीय दिन आज शुक्रवार सांय 7 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों के द्वारा प्रस्तुति व प्रसिद्ध टी-सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा व अनंत मिश्रा के द्वारा भजन संध्या के उपरान्त वृदावन से आये कलाकारो के द्वारा म्यूर नृत्य व फूलो की होली खेली जाएगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल (कैंट विधायक बीजेपी) बरेली, होंगे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: किला नदी के पास वाले भवन स्वामी अपनी सीवेज व्यवस्था करें
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)