Udaipur News: सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बने डॉ. नितिन शर्मा

नया सवेरा नेटवर्क

उदयपुर। उदयपुर में सोशल मीडिया फाउंडेशन की 8 वी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, ताकि सोशल मीडिया मंच को मजबूती और विस्तार दिया जा सके। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डाॅ नितिन शर्मा को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरतलब हो डाॅ नितिन शर्मा ने सोशल मीडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रहते ईमानदारी और बेबाकी से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उठाया है। इस अवसर पर समूचे देश के पत्रकारिता, सोशल मीडिया एवं साहित्यकार, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विख्यात चेहरे मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: श्री एलआर तिवारी लॉ कॉलेज द्वारा वृद्धाश्रम में दान अभियान

मुख्य अतिथियों में पुणे से सोशल मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार किशोरभाई भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार  अखिल बंसल (जयपुर), उज्जैन से वरिष्ठ पत्रकार एवं महासचिव अर्जुन सिंह चंदेल (उज्जैन), जाने-माने वकील एवं ट्रस्ट तथा सोसायटी के साथ सोशल मीडिया कानूनों के जानकार मुंबई से राजेश बोथरा, योगेश भंडारी (पुणे),

फाउंडेशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मानेकर (नागपुर), प्रवीण भंडारी (पुणे), कांतिलाल रांका (पुणे), महावीर जैन (उदयपुर), रीना सिन्हा (मुंबई), अनिल शर्मा (अहमदाबाद), जितेंद्र शर्मा (जयपुर), शील जैन (ललितपुर, उत्तर प्रदेश), प्रदीप जैन (इंदौर), राजेश नाहर (खेतिया, भोपाल), पवन माकन (अहमदाबाद), प्रदीप मजूमदार (पन्ना), एन पी अग्रवाल (भोपाल), राजेश शर्मा

आदि उपस्थित रहे। नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ नितिन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया फाउंडेशन सोशल मीडिया के ऊपर सभी खबरों, प्रसारणों, वीडियोज एवं जागरूकता, कल्याण एवं नियंत्रण की मान्यता प्राप्त  शीर्ष संस्थाओं में से एक है। समूचे भारत से इससे लोग जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया फाउंडेशन का समस्त भारत में व्यापक संगठन है, जो 20 से ज्यादा राज्यों में फैला हुआ है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें