Jaunpur News: नवागत थानाध्यक्ष के चार्ज लेते ही बढ़ा अपराध का ग्राफ!

हत्या के आरोप में पूर्व प्रधान पति सहित 9 के खिलाफ केस

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव निवासी मनोज यादव की शनिवार की रात सिर कुंचकर हत्या मामले में पुलिस मृतक की भाभी प्रियंका की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर 12 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि नवागत थानाध्यक्ष के चार्ज लेते ही अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है।

शनिवार की सुबह सराय पड़री गांव निवासी मनोज कुमार यादव की घर से 500 मीटर दूर स्थित पाही के घर की छत पर हत्या हुई थी। मामले में पुलिस मृतक की भाभी की तहरीर पर पूर्व प्रधान पति जयराम, अमित, विक्रम, विशाल, आजाद, विकास, अंकित, दिलीप निषाद व राजकुमार निवासी सराय पड़री को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुजानगंज एसओ फूलचन्द्र पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे। क्षेत्र में गणमान्य लोगों की मानें तो जब से नये थानाध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभाला है तब से कोई न कोई अप्रिय घटना क्षेत्र में हो रही है। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की अभी गहराई से जांच हो रही है, कल तक सच्चाई और कुछ सामने आ सकती है।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें