Jaunpur News: यू डायस प्लस पोर्टल पर कई कार्यों को लेकर बीईओ हुई सख्त
परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का रोका वेतन
एडेड, सैकड़ों मान्यताप्राप्त एवं इंटर कालेजों पर कार्यवाही हेतु पत्र जारी
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज डॉ. किरन पाण्डेय द्वारा यू डायस प्लस पोर्टल पर कार्यों को पूरा ना करने वाले शिक्षकों का वेतन बाधित करने हेतु संस्तुति करते हुए सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त एवं इंटर कालेजों पर कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. पाण्डेय ने बताया कि 25 जून से अद्यतन कार्यालय के पत्रों, नोडल शिक्षक, शिक्षक स्कूलों एवं कार्यालय के कंट्रोल रूम से समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को यू डायस प्लस पोर्टल का समस्त कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया जा रहा था, लेकिन कुछ प्राथमिक परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, इंटर कालेजों एवं सैकड़ों मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अद्यतन कार्य को पूर्ण कराने के लिए अवगत कराया जा रहा था लेकिन कार्य ना पूर्ण होने की स्थिति में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
