Bareilly News: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर बांटे पुरस्कार

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति

निशानेबाजी  प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।  ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया। जीआईसी ऑडिटोरियम में  ध्वजारोहण कार्यक्रम में बरेली नगर निगम के महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने 1947 से पूर्व के भारत और उसके बाद के भारत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जब देश के लिए लड़ाई लड़ रहे थे तो उन्होंने अपनी और अपने परिवार की चिंता नहीं की थी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने अशफाक उल्ला खां का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह छात्र थे उस समय उन्होंने आजादी के कार्यों में प्रतिभाग करना शुरू किया तो स्कूल से उनका नाम काट दिया गया और परिवार को भी परेशान किया गया।  फिर वह आंदोलनकारियों के पास चले गये और बाद में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा दी गयी जब उन्हें फांसी के लिए ले जाया गया तब उन्होंने अपनी माँ से कहा मैं आपकी इच्छा पूरी करने जा रहा हूँ, फांसी के फंदे के साथ शादी कर रहा हूँ।


प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल  सिंह ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बने। इसके लिए 2047 तक हम विकसित भारत बनाएगें। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कृषि को मजबूत करना अनिवार्य है। हमने संकल्प लिया है कि 2047 तक हर घर में गाय पाली जाए। पशु सेवा अस्माकर्म धर्मः देशी गाय का दूध अमृत है। जलवायु में परिवर्तन इसलिए भी हो रहा है क्योंकि हम जीव-जन्तुओं के साथ क्रूरता कर रहे हैं। सही मायने में स्वतंत्रता तभी है जब हम सभी के साथ प्रेम करें।

इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक दिन का आयोजन नहीं है, हमें स्वतंत्रता आसानी से नहीं मिली, लाखों कुर्बानियों का प्रतिफल यह है। हमारे  देश के  प्रधानमंत्री  ने 2047 तक भारत को जो विकसित भारत बनाने का सपना देखा है वह इस भावी पीढी़ के हाथों में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर ऐसे कार्यक्रमों की पहल करने पर बधाई दी। द्रौपदी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व देशभक्ति, साहू गोपी नाथ इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, इस्लामिया गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, राम भरोसे गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम आलोक कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय विजय द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीत सुनाए गए। 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को  मंत्री धर्मपाल सिंह व अन्य अधिकारियों के हाथों से सम्मानित किया गया। विभिन्न अवसरों पर खूबसूरत रंगोली बनाने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन करने वाले अभय रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी व सिद्धार्थ गौतम को भी सम्मानित किया गया। 

 मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक नार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार सहित गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राएं आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हवन-यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें