Jaunpur News: जनपद में 59 मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति प्रमाण-पत्र
अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है : विधायक बदलापुर
मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को दी जा रही नियुक्ति : प्रिंसू
59 बेटियों का मुख्य सेविका पद पर चयनित होना जनपद का सौभाग्य : डीएम
नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर नवचयनितों के खिले चेहरे
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 12 फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया। इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सु, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारीगण तथा नवचयनित युवाओं की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने सभी नवचयनितों से कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने सभी नवचयनितों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सदस्य विधान परिषद ने कहा कि शासन के द्वारा जिस विश्वास के साथ आपको मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है, आप सभी ईमानदारी से कार्य करते हुए अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी देने की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। डीएम ने कहा कि जनपद का सौभाग्य है कि आज कुल 59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया हैं। मुख्यमंत्री के आर्शीवचन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रयोग सही दिशा में करते हुए अपने जनपद और माता-पिता का नाम रोशन करें। जिलधिकारी ने नवचयनित मुख्य सेविकाओं को कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है, आप सभी लोगों को इस विभाग में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, सभी लोग अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
जनपद में मुख्य सेविका के पद पर चयनित अंकिता यादव ने कहा कि मुख्य सेविका के पद चयनित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके लोगों से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए उनके जीवन को और अच्छा बनाने का प्रयास किया जाएगा। जनपद की सुमन पाल ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में वह रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को अपना बच्चा समझ कर उनके हित में कार्य करेगी, जिससे कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे।
नवचयनित अमृता गोस्वामी ने कहा कि पूरे पारदर्शिता के साथ चयन हुआ है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सीडीपीओ खुटहन सुरेश यादव, राजेश यादव, अभिशेष द्विवेदी, राकेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर विनय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माउंट लिट्रा जी स्कूल में एसएचओ ने किया भ्रमण
|
.jpg)
.jpg)