National: अखिल भारतीय महिला आश्रम का 80 वां स्थापना दिवस संपन्न

National 80th Foundation Day of All India Women's Ashram concluded

नया सवेरा नेटवर्क

देहरादून। अखिल भारतीय महिला आश्रम देहरादून के 80 वें स्थापना दिवस एवं वेद प्रचारण महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा,शालीनता एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह दिवस न केवल संस्था की चार दशकों की तपस्वी यात्रा का उत्सव था अपितु वेद-संस्कृति के प्रचार व प्रसार का भी दिव्य संकल्प भी है।इस पुण्य अवसर पर हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मुंबई एवं ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था देहरादून को सादर आमंत्रित किया गया।संस्था ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए खाद्य सामग्री के सहयोग द्वारा आयोजन में सहभागिता कर आत्मिक संतोष और सौभाग्य का अनुभव किया।संस्थाये सामाजिक दायित्वों के निर्वाह में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहती है।इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’,श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ एवं श्रीमती रेखा जोशी ने संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए आश्रम की बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। तीनों विभूतियों ने सम्मान-सत्र के अंतर्गत बालिकाओं को सम्मानित किया और उनके सांस्कृतिक कौशल की मुक्तकंठ सराहना की।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला 

डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ ने बालिकाओं को स्नेहाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियों द्वारा बालिकाओं को शुभाशीष प्रदान किया। रेखा जोशी ने काव्य-पाठ के माध्यम से सृजन,सेवा एवं संस्कृति का प्रखर संदेश समाज को दिया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य,संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनमानस को आनंद-सुधा से आप्लावित कर दिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल संस्कार व आत्मबल का सिंचन होता है, अपितु यह शिक्षिकाओं, सेविकाओं व समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम की प्रभावी परिणति भी है।

80 वें स्थापना महोत्सव एवं वेद प्रचारण यज्ञोत्सव धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक सान्निध्य का अनुपम संगम बनकर सबके हृदयों में अमिट छाप छोड़ गया।अखिल भारतीय महिला आश्रम के समस्त पदाधिकारीगण, व्यवस्थापक,सेवाव्रती शिक्षकगण तथा समर्पित सहयोगियों को विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ने हृदय से साधुवाद प्रेषित किया और कहा कि जिनके सतत प्रयासों से यह आयोजन आध्यात्मिकता, सेवा और संस्कार की सजीव अभिव्यक्ति बन सका।हमारी संस्थाओं का यह सतत प्रयास रहेगा कि समाज के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान देते रहें। भविष्य में हम बालिकाओं की लेखन क्षमता, पुस्तक प्रेम और वैचारिक विकास हेतु विशेष गतिविधियाँ संचालित करेंगे, जिससे वे आत्मविश्वास और सृजनशीलता के साथ समाज को एक नवीन आयाम प्रदान कर सकें।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें