UP News: रेलवे प्रांगण में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण

जनपद को पौधारोपण के अन्तर्गत 4588600 पौधे रोपण किए जाने का मिला था लक्ष्य

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। पौधारोपण 2.0 के अंतर्गत  रोड नंबर 8 केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कैम्पस, इज्जतनगर में वृक्षारोपण किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के अन्तर्गत पेड़ लगाये गये तथा “पर्यावरण की रक्षा-दुनिया की सुरक्षा” का संदेश देते हुए आम लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने की अपील की और सभी उपस्थित लोगों को वृक्ष मित्र शपथ दिलायी गयी। ‘‘हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए वृक्ष मित्र के रुप में स्वेच्छा से काम करेंगे। हम ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ उदघोष का पालन करेंगे। वृक्षमित्र के रुप में हम ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘ अभियान में व्यक्तिगत और सामूहिक रुप से सकारात्मक योगदान देंगे। हम पृथ्वी को हरियाली से सुशोभित करेंगे और इसके लिए जागरूकता फैलायेंगे, दूसरों को इस प्रयास में शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। हमें वृक्षमित्र होने पर गर्व है। 

सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि पौधारोपण  निरंतर सतत् प्रक्रिया से लगातार करते रहना चाहिए क्योंकि प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं तो देना भी हमारा दायित्व है। हमने जलवायु की स्थिति को बिगाड़ दिया है आने वाली पीढ़ी के लिए उसे ठीक करना जरूरी है यह अब बोलने का नहीं करने का समय है। विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 में जब से योगी जी ने सत्ता संभाली है तब से उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आगे चल रहा है। जनपद बरेली का और प्रदेश का पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण होगा और रिकॉर्ड भी बनाएगा। महापौर उमेश गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण पेड़ों का कटना है यदि मजबूरी वश एक पेड़ काटना भी पड़े तो शपथ लें कि एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे। एक पेड़ माँ के नाम हर बार हर जगह लगाए क्योंकि माँ को माँ एक बार नहीं दिन में कई बार बोलते हैं। हो सके तो ऑक्सीजन युक्त पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण भी करें।जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी से अनुरोध किया कि जब भी आपके बच्चे का जन्म दिवस हो उनके हाथ से एक पौधा अवश्य लगवाएं। 

प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी लाल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उसको बचाना भी जरूरी है। बरेली में  पाकड़ के वृक्ष ब्रिटिश टाइम के लगे हुए हैं और इतने लम्बे समय से यह सुरक्षित है, हमें ऐसे ही दुरगामी परिणाम सोच कर पौधे लगाने होंगे। विधायक मीरगंज डी सी वर्मा ने कहा कि जनपद में 45 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है, अगर हम वृक्षों के प्रति सजग नहीं रहे तो पारिस्थितिकी तंत्र को बिगाड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाली की कमी से विभिन्न प्रजाति के सांप, लोमड़ी आदि धीरे-धीरे पेड़ों की कटान की वजह से विलुप्त होते जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या

ऊसर क्षेत्रों में बबूल के स्थान पर अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाएं क्योंकि बबूल कटीला पेड़ हैं और जीव-जंतु वहां नहीं रह पाते तथा खेतों की ओर जाते है जहां पेस्टीसाईड आदि के प्रभाव से धीरे-धीरे उनका जीवन समाप्त हो जाता है। वन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का भी  जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया तथा सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद को वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत 4588600 पौधे रोपण किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से 635000 पौधे वन विभाग द्वारा व 3953600 पौधे अन्य विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। 

रेलवे के इस प्रांगण में 8 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कुल 12000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह,  वन एवं पर्यावरण मंत्री के भाई/समाजसेवी अनिल कुमार, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 जल निगम (नगरीय)/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण रमाकान्त पाण्डेय, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकंदन ए., मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नोडल अधिकारी वन विभाग ललित वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें