Jaunpur News: अमरनाथ यात्रा से लौटे 3 शिक्षकों का प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने किया स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के बायो लैब में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अमरनाथ यात्रा से भगवान भोले शंकर का दर्शन प्राप्त कर आए हुए विद्यालय के तीन शिक्षक रमेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, एवं आशीष कुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात तीनों महान विभूतियों ने अपने तीर्थ यात्रा के संस्मरण सभी अध्यापकों के बीच में साझा किये।

अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि तीनों महान विभूतियां इतना कठिन और विपरीत परिस्थितियों में पूरे मनोयोग और अत्यंत उत्साह पूर्वक बाबा भोलेनाथ जी का अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह स्टाफ के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य ने कहा कि अगले वर्ष अध्यापकों की एक टीम बनाकर कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाऊंगा। अभी फिलहाल अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में टीडी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र, छात्राओं को लेकर प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था। संचालन प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने प्रदान किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कसौधन समाज के अध्यक्ष का मनोनयन सर्वसम्मति से संम्पन


Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें