Jaunpur News: कुएं में गिरे नीलगाय को निकाला ‌सुरक्षित बाहर

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में सोमवार को खेत में बने पुराने कुएं में अचानक एक नीलगाय गिर गया। पहले तो ग्रामीणों ने बांस बल्ली के सहारे उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और वन विभाग को दिया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दोनों विभागों में अथक प्रयास कर नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गांव के श्रीकृष्ण पाण्डेय के आबादी की भूमि में लगभग 200 साल पुराना कुआं है, जिसकी गहराई लगभग 30 फुट बताई जा जाती है। सोमवार की सुबह एक नीलगाय भागता हुआ अचानक कुएं में गिर गया। कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बांस बल्ली के सहारे उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना वन विभाग और फायर ब्रिगेड और थाने पर दी गई। मौके पर पहुंचे फायर विभाग के दरोगा शरीफ खान ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में पानी भरवाकर नीलगाय को सुरक्षित बचा लिया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें