UP News: नदियों के किनारे पौधरोपण महा अभियान से मिलेगी नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम को संजीवनी
वन महोत्सव 2025 में वन विभाग करेगा नदियों के किनारे 3.5 करोड़ पौधरोपण
गंगा, यमुना, सरयु, गोमती आदि प्रदेश की प्रमुख नदियों के किनारे चलेगा पौधरोपण अभियान
यमुना नदी के किनारे सर्वाधिक 97 लाख जबकि गंगा के किनारे 55 लाख पौधरोपण
नदियों के किनारे 5 किलोमीटर क्में लगभग 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा पौधरोपण
नदी के किनारे पौधरोपण कर जैव विविधता और मृदा संरक्षण से मिलेगा नदियों को पुनर्जीवन
नया सवेरा नेटवर्क
वन महोत्सव-2025 के तहत नदियों के किनारे पौधरोपण का चलेगा महाअभियान
सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के कई विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें एक ओर 1 जुलाई से वन महोत्सव 2025 पौधरोपण का महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वन विभाग प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के किनारे 21,313.52 हेक्टेयर क्षेत्र में 3,56,26,329 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
साथ ही ये पौधरोपण महा अभियान सीएम योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी नदियों के पुनर्रोद्धार कार्यक्रम को भी सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अभियान के तहत गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, केन, बेतवा, राप्ती, सोन, रामगंगा, छोटी गंडक, चंबल, हिंडन, और अन्य नदियों के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की है, जिसमें कुल 23,772.45 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें | UP News: शादी अनुदान योजना से हजारों दिव्यांग दंपतियों को मिल रहा सम्मान और सहयोग
अभियान के तहत यमुना नदी के किनारे सर्वाधिक 96,78,330 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि गंगा के किनारे 54,80,994 और बेतवा के किनारे 50,61,251 पौधों का लक्ष्य रखा गया है। सरयू/घाघरा, गोमती, सई, केन, राप्ती, सोन, रामगंगा, छोटी गंडक, चंबल, और हिंडन नदियों के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा।
नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने में सहायक होगा पौध रोपण महा अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव-2025 को पेड़ लगाएं जीवन बचाएं नारे के साथ जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। जिसके तहत वन विभाग पूरे प्रदेश में अन्य विभागों के सहयोग से विशेष रूप से 09 जुलाई को रिकार्ड 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य रखा है।
वन महोत्सव के तहत ही वन विभाग प्रदेश की सभी बड़ी नदियों के किनारे पौध रोपण करेगा। नदियों के किनारे पौधरोपण से मृदा अपरदन को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे नदियों का जल प्रवाह सुचारू रहेगा। इसके साथ ही, पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं, जिससे बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं में कमी आती है।
साथ ही पर्याप्त वर्षा जल संचयन से भूजल स्तर में सुधार होगा, जो कृषि और पेयजल उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पौधरोपण अभियान में फलदार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। यह अभियान नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने में भी सहायक होगा, जो कि सीएम योगी के नदी पुनर्रोद्धार कार्यक्रम के लिए भी संजीवनी का काम करेगा।
![]() |
Ad |