Mumbai News: काशी विश्वनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क परिसर में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बनवाए गए काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं महाप्रसाद (भंडारा) का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक के साथ आरंभ स्थापना दिवस समारोह देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, उमाशंकर तिवारी, परसोत्तम पांडे, समाजसेवी बीआर मिश्रा, एडवोकेट आरजे मिश्रा, अभयराज चौबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, विनोद तावड़े, नीरज तिवारी, संतोष मिश्रा, पंडा तिवारी, ब्रिजमणी दुबे, लल्लू तिवारी, रामशब्द शर्मा आदि का समावेश रहा। 12 जुलाई, 2000 में स्थापित मंदिर का यह 26वां वर्ष रहा।


*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें