Mumbai News: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार डोंबिवली के तत्वावधान में गुरुवार दिनांक 10 जुलाई 2024 को संव्यास हाल जय हिंद कॉलोनी डोंबिवली (पश्चिम) में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डोंबिवली प्रमुख संध्या ताई पाटील के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा केंद्र डोंबिवली द्वारा किया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार डोंबिवली के सदस्य कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु पादुका का पूजन तत्पश्चात जप-प्रवचन, भजन कीर्तन, दीप यज्ञ एवं महा आरती किया गया जहां सैकड़ों भक्तों ने वेद माता गायत्री के मंत्रों का उच्चारण करते हुए गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं पूजनीय माता भगवती देवी शर्मा के चरण पादुका का स्पर्श करके आशीर्वाद तथा आरती-प्रसाद का लाभ लिया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिक्षा विभाग में व्याप्त महाभ्रष्टाचार की संजय उपाध्याय ने खोली पोल

उक्त आयोजन में डोंबिवली के पूर्व नगरसेवक की उपस्थिति हुई तथा साथ-साथ गायत्री परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्यों में अनंत प्रसाद त्रिपाठी,कमलेश सेठ, जयवंत झुंझारराव, आशीष कुमार सिंह, सरिता कमलेश सेठ, अवधेश शर्मा, कवि अनिल कुमार राही, श्रीकांत शुंकरवा,सरोज पाटिल जैसे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें