Jaunpur News: रात में तीसरे महले पर सो रहा मजदूर जमीन पर गिरा, मौत
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। जमुनीबारी गांव में साथियों संग किराए के मकान में तीसरे महले पर सो रहा मजदूर रविवार रात न जाने कब जमीन पर गिर गया। भोर में करीब चार बजे मकान मालिक ने मृत अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। पहुंची पुलिस उसके भाई को सूचना देने के साथ शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मजदूर नशे का आदी बताया जा रहा है।
खीरी जनपद के मुंडा,सरकटा अहमदनगर निवासी 36 वर्षीय विमल कुमार पुत्र जगदीश प्लास्टिक का सामान बनाने वाली निजी कंपनी में काम करता था। वह जमुनीबारी गांव में अरविंद सिंह के मकान में साथियों संग किराया का कमरा लेकर रहता था। रात में साथियों संग तीसरे महले पर सोया था। रात में न जाने कब वह जमीन पर नींचे गिर गया। भोर में चार बजे मकान मालिक ने देखा वह जमीन पर मृत हालत में पड़ा था। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने उसके भाई योगराज को सूचना देने के साथ शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मदरसा दारुल इरफान में एक पेड़ मां के नाम का किया वृक्षारोपण