Jaunpur News: वन पर्यावरण मंत्री का कायस्थ समाज ने किया जोरदार स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जंतु उद्यान विभाग के मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करता रहा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 कायस्थ समाज जौनपुर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में वह अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार वृक्षारोपण अभियान में देश में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने हर नागरिक को एक पेड़ अपने परिजनों के नाम पर लगाने का आह्वान किया। 

कहा कि कायस्थ महासभा 7235 एक राष्ट्रीय संगठन के रूप में जाना जाता है। उसके सभी पदाधिकारी से अपील किया कि वृक्षारोपण अभियान को सर्वसमाज तक पहुंचाने हेतु घर घर तक अभियान चलाएं और पेड़ लगाने हेतु जागरूक करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक प्रेम चंद श्रीवास्तव तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मंत्री जी ने समाज को जो समय दिया जौनपुर आभारी रहेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो सगे भाई, उनकी पत्नियां व बच्चों सहित 7 पर केस

 कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव ने मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रशासन की तरफ से सीआरओ अजय अंबष्ट, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, डीएफओ प्रमिला , एसडीओ हरिमोहन श्रीवास्तव ने भी स्वागत अभिनन्दन किया। इस मौके पर  डॉ उमाकांत श्रीवास्तव दयाल सरन श्रीवास्तव  गिरिजेश श्रीवास्तव दयाशंकर निगम जिलाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव  श्यामल कान्त मनोज श्रीवास्तव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेट  किया। आभार राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ने व्यक्त किया। तत्पश्चात मंत्री ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा केरारवीर मंदिर माता शीतला चौकियां धाम में दर्शन कर वृक्षारोपण किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया के आवास पर पार्टी नेताओं से मुलाकात किया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें