Mumbai News: कैंसर रोगियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। टाटा कैंसर हॉस्पिटल, परेल में इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई के बाहर से मरीज और उनके परिजन आकर ठहरते हैं। महंगी मुंबई में उनके सामने रहने और भोजन की बडी समस्या रहती है। कैंसर रोगियों को आश्रय देने के लिए 1984 में दादर मे स्थापित श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला ज़रूरतमंदों को आश्रय के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी प्रदान करता है। अग्रोहा विकास समिति - 1 के मार्गदर्शक आनंद प्रकाश गुप्ता (मित्तल) ने बताया कि संस्था द्वारा अपने चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गतत 300 जरूरतमंदों को श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला, दादर में निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह भोजन वितरण दीपिका विशाल अग्रवाल और अशोक अग्रवाल (डायमंड वाले), ललिता अशोक अग्रवाल परिवार के सौजन्य से कृष्य अग्रवाल के जन्मदिन की खुशी में किया गया। इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट 1 के अध्यक्ष किशन बिहारी कागजी, मार्गदर्शक आनंद प्रकाश गुप्ता, मंत्री अरुण बुबना, उपाध्यक्ष गोपाल जिंदल, संयुक्त मंत्री यशवंत कागजी, कोषाध्यक्ष अजय कोकड़ा, चंदर प्रकाश सिंघानिया, अरुण गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शांति भंग करने के आरोप में 06 के खिलाफ कार्रवाई

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें