Jaunpur News: जमीनी विवाद में मंडल मंत्री के पति की पिटाई
11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा की महिला मंडल मंत्री और उनके पति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार निवासी संगीता मिश्रा की एक जमीन पर लंबे समय से कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोप है कि विपक्षी महेश मौर्या अपने परिवार के सदस्य समर बहादुर मौर्या, यश मौर्या, सत्यम मौर्या, सुरेन्द्र मौर्या, गुड्डू मौर्या, मदनेश, अजय मौर्या और तीन महिलाए रूपा देवी, संगीता और उर्मिला के साथ पहुंचे और विवादित जमीन पर टिनशेड रखने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही मंडल मंत्री के पति अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और टिनशेड रखने से मना किया। आरोप है कि मना करने पर विपक्षी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जब संगीता मिश्रा अपने पति को बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा गया। घटना में दोनों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले में पीड़िता के तहरीर के आधार पर उपरोक्त 11 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 351 (3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: योगी सरकार में हीटवेव से ग्रीन वेव की ओर तेजी बढ़ रहा है नया उत्तर प्रदेश
|