Jaunpur News: दंपति व उनके पुत्र, पुत्री की पिटाई के मामले में 4 पर केस

घायल महिला का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में 10 दिनों पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सुबह 11 बजे घायल पक्ष के आरोप के आधार पर 3 सगे भाइयों सहित 4 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सत्यप्रकाश पाण्डेय का आरोप है कि वह गत 26 जून को घर के सामने द्वार की मिट्टी समतल कर रहा था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई से

 तभी पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार प्रदीप पांडेय, सुशील, अनिकेत और अमित लाठी डंडा, पत्थर और राड से उसके ऊपर हमला कर दिए। शोरगुल सुन बचाव को आये उसके पिता शेषमणि पाण्डेय, माता किरण और बहन प्रिया पाण्डेय को पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि घायल माता किरण पाण्डेय का अभी भी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें