Mumbai News: अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान ने किया दो पत्रकारों का सम्मान
भायंदर। ब्राह्मण समाज के सबसे बड़े संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने मीरा रोड स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार ब्राह्मण शिरोमणि पंडित शिवपूजन पाण्डेय व वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी पंडित मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए कमलेश पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण सम्मान का भूखा होता है और हिन्दुत्व का नेतृत्व करने मे गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव पं उमेश तिवारी,अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश धर्मसभा आचार्य पं नागेश्वर महराज ,पं अश्विनी पाण्डेय उपस्थित थे। शिवपूजन पाण्डेय ने दिए गए सम्मान के लिए प्रतिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के आत्म सम्मान और आत्म गौरव की रक्षा के लिए अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान पूरे देश में सराहनीय काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पूर्वांचल के किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं का निराकरण करे सरकार: डॉ द्रिगेश यादव
![]() |
Ad |