Jaunpur News: खड़ी ट्रैक्टर पर चोरों ने किया हाथ साफ | Naya Sabera Network
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस के अंतर्गत शेखनपुर गांव में दुकान के सामने खड़े टैक्टर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उक्त गांव निवासी संदीप यादव बीते मंगलवार को अपना तीन ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन गांव के ही एक दुकान के सामने खड़ी कर घर चले गए। इसी का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चोरों ने खड़े वाहनों में से एक सोनालिका ट्रैक्टर पर हाथ साफ करने में सफल हो गए। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब अगले दिन सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा जहां खड़े वाहनों में से एक टैक्टर वाहन गायब था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिस दवा से सुधरेंगे अपराधी दिया जायेगा वही डोज | Naya Sabera Network
उसने घटना की सूचना तत्काल वाहन स्वामी को दिया तो वह भागते हुए दुकान पर पहुचे और पूरी घटना से वाक़िफ़ हुए। पीड़ित वाहन स्वामी ने ट्रैक्टर की खोजबीन अपने स्तर से शुरू किया। जब सफलता नही मिली तो घटना की सूचना बड़ेरी पुलिस चौकी को लिखित रूप से दिया। सूचना के आधार पर पहुचे चौकी प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही दूसरी ओर घटना के हफ्ते भर बाद बरसठी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।
|
