Jaunpur News: नव निर्मित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। त्रिकौलिया गांव स्थित सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में नवनिर्मित कटहरी महादेव मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए मुंबई से आए उद्योगपति दीपक कुमार सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रीति सिंह तथा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। 

दिन भर चली पूजा अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में  भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद ओझा, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडे, सुरेश त्रिपाठी, बेचन पांडे, जगत सिंह, पारसनाथ सिंह, विपिन सिंह,अमित सिंह, कृष्ण सिंह, हौसिला प्रसाद दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें | विश्व का पहला कृषि आतंकवाद - कोविड-19 महामारी नें जैसे इंसानों को नष्ट किया वैसे फंगस फसलों को बर्बाद कर देता है  | Naya Sabera Network

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें