UP News: महाभारत कालीन पांचाल प्रदेश राजधानी अहिच्छत्र की लीलौर झील होगी पुनर्जीवित

UP News: महाभारत कालीन पांचाल प्रदेश राजधानी अहिच्छत्र की लीलौर झील होगी पुनर्जीवित

धार्मिक/आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में लीलौर झील का किया जाएगा विकास

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। आंवला तहसील में स्थित महाभारत कालीन लीलौर झील लगभग 52 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है अब इसको एक उत्कृष्ट पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।  यह बात जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समस्त जनपदों में विलुप्त हो रही अथवा मृत- प्राय एक नदी तथा एक झील को पुनर्जीवित तथा उनका पुर्नोउद्वार करने का दायित्व सौंपा गया है।

UP News: महाभारत कालीन पांचाल प्रदेश राजधानी अहिच्छत्र की लीलौर झील होगी पुनर्जीवित

उसी के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी ऑवला, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर, तहसीलदार ऑवला आदि के साथ प्राचीन कालीन पांचाल प्रदेश की उत्तरी राजधानी अहिच्छत्र में स्थित लीलौर झील का स्थलीय निरीक्षण किया और वहाँ उपस्थित लोगों से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह लीलौर झील महाभारत कालीन है। यहीं पर पॉण्डवों के अग्रज युधिष्ठिर से यक्ष ने प्रश्न किये थे। पॉण्डव और यक्ष संवाद की साक्षी महाभारत कालीन लीलौर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपार सम्भावनाएँ हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयासागर राय को पुत्रशोक

 गाँव वालों ने बताया कि भारी संख्या में प्रवासी पक्षी भी यहाँ पर आते हैं। यह महाभारत कालीन लीलौर झील लगभग 52 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है और इसको एक उत्कृष्ट पर्यटन के रूप में विकसित करने की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए इस ऐतिहासिक/पौराणिक झील को एक महत्वपूर्ण धार्मिक/अध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का जिला प्रशाशन उद्देश्य है। इसलिए अब मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप जिलाधिकारी ऑवला, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर, तहसीलदार ऑवला, नायब तहसीलदार सिरौली, एडीओ पंचायत रामनगर, राजस्व निरीक्षक नवाबपुरा, क्षेत्रीय लेखपाल, प्रधान/सचिव ग्राम लीलौर सहसा, प्रधान/सचिव ग्राम लीलौर बुजुर्ग, सचिव ग्राम लीलौर चाहरम, वन क्षेत्राधिकारी ऑवला रेंज, एसडीओ नलकूप तृतीय ऑवला, जल जीवन मिशन के प्रतिनिधि की एक कमेटी का गठन किया गया है। 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि कमेटी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में काम करेंगी एवं इस कमेटी की संयोजक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगी। 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें