UP News: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ सड़कों पर उतरे कायस्थ, डीएम को सौंपा ज्ञापन

UP News Kayasthas took to the streets against storyteller Pradeep Mishra, submitted a memorandum to the DM

दामोदर स्वरूप पार्क में सभा, नारेबाजी करके निकाला जुलूस

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। विवादित कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर जो अभद्र टिप्पणियां की थीं, उसके खिलाफ बरेली में कायस्थ समाज सड़कों पर उतरा है। सिविल लाइंस के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में सभी ने एक आक्रोश सभा की फिर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों ने प्रदीप मिश्रा की गिरफ्तारी व उसकी कथा पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। दामोदर स्वरूप पार्क में हुई सभा में समाज की ओर से आक्रोश जताया गया। चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर डा. शिवानंद महाराज जी ने कहा कि प्रदीप मिश्रा जैसे कथावाचक धर्म व्यवस्था पर कलंक हैं। 

UP News Kayasthas took to the streets against storyteller Pradeep Mishra, submitted a memorandum to the DM

उन्होंने हम सभी के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर अभद्र टिप्पणी करके महापाप किया है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. विकास वर्मा ने कहा कि इस कथित कथावाचक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह माफी मांगे नहीं तो पूरे देश में इसका बहिष्कार हो। उद्यमी एवं पत्रकार डा. पवन सक्सेना ने कहा कि कथित कथावाचक का पूरे देश में बहिष्कार किया जायेगा। यह व्यक्ति अपनी सस्ती लोकप्रियता के लिए कई बार हिंदू धर्म व हमारे आराध्य का अपमान करता है। अंकुर किशोर सक्सेना ने सभी से एकजुट रहने व कड़ा विरोध करने की अपील की। आशीष सक्सेना ने कहा कि कथित कथावाचक को अपने कर्मों का फल भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें | UP News: आकाशवाणी बरेली ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर पार्क में राज बहादुर सक्सेना, संजय सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, आलोक सक्सेना, गोलू सक्सेना, श्वेत सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, धर्मेश सोना, श्यामदीप सक्सेना, निर्भय सक्सेना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद समाज के सभी लोग जूलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक गए। कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में कथावाचक पर कड़ी कार्रवाई करने तथा कथाओँ पर रोक लगाने की मांग की गई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने भी समाज की मांग का समर्थन किया तथा कथावाचक पर कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने वालो में डॉ शिव कुमार, डॉ विकास वर्मा, डा पवन सक्सेना, अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष आशीष सक्सेना, वेद प्रकाश, आलोक प्रधान एड श्यामदीप एड अनुज कांत एडवोकेट, अश्वनी कमठान, अंकुर सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, राज बहादुर सक्सेना, श्वेत सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, सुशील सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, चमन सक्सेना, सुंदरम सक्सेना, अमन सक्सेना, विशाल सक्सेना, शिवांग सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, डब्बल भटनागर, बब्बल भटनागर, देवेंद्र सक्सेना, आदित्य, विकास सक्सेना आशीष सक्सेना, प्रखर सक्सेना, आलोक सक्सेना, हनी सक्सेना योगेश सक्सेना, डॉ मनोज कुमार, अपुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें