UP News: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई | Naya Sabera Network

UP News: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। यह समारोह लखनऊ में हुआ। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। जानकारी के अनुसार, वंशिका ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करती हैं और उनके पिता एलआईसी में अधिकारी हैं। लखनऊ में हुए समारोह में कुलदीप के परिवार समेत क्रिकेटर रिंकू और यूपी के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें | UP News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार | Naya Sabera Network

अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले कुलदीप पूरे विश्व में चाइनामैन बॉलर के रूप में जाने जाते हैं। वह सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हुए कई मुकाम हासिल किए। कुलदीप यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 14 दिसंबर 1994 को हुआ था। इसके बाद पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए पिता परिवार सहित कानपुर शिफ्ट हो गए थे।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें