UP News: अथर्वन फाउंडेशन ने वर्ष 2025 के मानसून में शुरू किया वृक्षारोपण अभियान
5100 पौधरोपण का लक्ष्य
नया सवेरा नेटवर्क
ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में कुल 2600 पौधारोपण की उपलब्धि के बाद, इस वर्ष भी अथर्वन फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए मानसून के आगमन पर 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
इस प्रेरणादायी अभियान में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले सदस्यों में शामिल रहे: ठाकुर स्नेहलता सिंह, डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ सुमन दुबे, सुरेश तिवारी,अंकित पाठक, हेमंत कुमार, डॉ नीलम पांडेय, वंदना अग्रवाल, आशा सिंह, सुषमा सिंह, प्रीति गोयनका, प्रीति गुप्ता, मधु, कल्पना, जितेंद्र मिश्रा, राखी खेड़ा, अर्चना, मुलायम यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने सिल्ट सफाई के कार्य का किया औचक निरीक्षण
वृक्षारोपण अभियान में केवल फाउंडेशन के सदस्य ही नहीं, बल्कि स्थानीय निवासी भी पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने हेतु अपना सहयोग देने का वचन दिया।
संस्था सचिव डाक्टर कंचन मिश्रा ने कहा कि,अथर्वन फाउंडेशन के लिए यह तो केवल शुरुआत है। जैसे-जैसे मानसून गति पकड़ेगा, वृक्षारोपण की रफ्तार और तेज होगी।
उन्होंने बताया कि,यह अभियान केवल प्रयागराज तक सीमित नहीं है। संस्था सदस्य हरि विजय सिंह के सौजन्य से राम सिंह प्रीतवाणी के द्वारा अपने बेटे के जन्म दिवस के अवसर पर संस्था के बैनरतले राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मोहर मंगरी क्षेत्र में नीम, बेल, आंवला, अमरूद, कटहल एवं आम जैसे 100 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
अथर्वन फाउंडेशन पर्यावरणीय चेतना और हरियाली के इस पुनीत कार्य में निरंतर समर्पित है और आने वाले समय में भी पूरे देश में इस अभियान को और विस्तार देने हेतु प्रतिबद्ध है।
![]() |
Ads |