National: गैस सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी, महिला घायल | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
दिल्ली। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान पर अब चुप्पी तोड़ने का वक्त | Naya Sabera Network
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, घटना की सूचना वजीरपुर से सुबह करीब सात बजकर 54 मिनट पर मिली थी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के एक अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह आठ बजकर 40 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना में एक महिला घायल हो गई और उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।’’ घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
![]() |
Ads |