BREAKING

National: दिल्ली मेट्रो और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

National: दिल्ली मेट्रो और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मोनाश यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ रेलवे टेक्नोलॉजी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं मेट्रो रेल के रोलिंग स्टॉक और ट्रैक मेंटेनेंस के उन्नत स्वचालन के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग करेंगी। यह समझौता आज मेट्रो भवन में डीएमआरसी और मोनाश यूनिवर्सिटी के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। समझौते के अंतर्गत समय-समय पर मोनाश यूनिवर्सिटी और डीएमआरसी अकादमी के बीच विनिमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी अकादमी इन सभी गतिविधियों की ज्ञान और प्रशिक्षण भागीदार रहेगी। उन्होंने बताया कि एमआरसी मेट्रो सिस्टम से जुड़े ऐसे अध्ययनों की पहचान करेगा जिन्हें मोनाश यूनिवर्सिटी के माध्यम से विशिष्ट अनुबंधों के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा तकनीकी और शोध सहयोग के अन्य आयामों को भी तलाशा जाएगा, जिससे मेट्रो इंजीनियरों की दक्षता को और मजबूती मिल सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्नी की हठ में झुका पति, प्रेमी से खुद करा दी पत्नी की शादी

यह समझौता न केवल डीएमआरसी की कार्यप्रणाली और अनुरक्षण क्षमताओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करेगा, बल्कि भविष्य की साझेदारियों के लिए भी नए रास्ते खोलेगा। इस सहयोग से तकनीक और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान होगा, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी, साथ ही यात्रियों के सफर के अनुभव में भी सुधार होगा।मोनाश यूनिवर्सिटी के बारे में मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की एक अग्रणी शैक्षणिक संस्था है, जो अपने अनुसंधान और नवाचार के लिए जानी जाती है। इसका इंस्टिट्यूट ऑफ रेलवे टेक्नोलॉजी विश्व प्रसिद्ध अनुसंधान केंद्र है जो रेलवे तकनीक और इंजीनियरिंग पर केंद्रित है।

Admission Open 2025-26   रामअधार सिंह महाविद्यालय   सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)   🏫 बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय  &  R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY  सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर   COURSE OFFERED   D. Pharm | B. Pharm     डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर  ☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807
Ads



नया सबेरा का चैनल JOIN करें