Mumbai News: सीएम के जन्मदिन पर कुर्ला में उपहार वितरण | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगे महाराज वसतिगृह में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जरूरतमंद छात्रों को उपहार एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न | Naya Sabera Network
उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए इस उपक्रम को जन्मदिन का सार्थक उत्सव बताया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पवन सिंह एवं अन्य मान्यवर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क, संवाद व सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
|