Mumbai News: सेवा कार्य के माध्यम से मनाया गया मनोज नाथानी का जन्मदिन

Manoj Nathani's birthday was celebrated through service work


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कुर्ला पश्चिम में मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज राजन नाथानी का जन्मदिन समाजसेवा के अनोखे अंदाज़ में मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श सेवाएं मुफ्त में प्रदान की गईं। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को छाता वितरित कर उनकी सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया।

इस कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ दीपनारायण शुक्ला, उन्नति जगदाले, कमलेश गुप्ता, विनय शुक्ला, आदित्य शुक्ला, नितेश प्रेमानी और राम वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने मनोज नाथानी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समाजसेवा के कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें