Lucknow News: आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले
आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार
नया सवेरा नेटवर्क
योगेश कुमार को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक नियुक्त किया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है। सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें | Gorakhpur News: IVRI की 136 वर्षों की साधना पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत, संवेदनाओं को विज्ञान से जोड़ते हैं आप जैसे वैज्ञानिक: सीएम योगी
इसी तरह ईशा प्रिया राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।पीसीएस अफसर दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है।
सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर बनाया गया है। इसी तरह दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या नियुक्त किया गया है। कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी ( वि. रा.) सोनभद्र बनाया गया है। उपजिलाधिकारी गोंडा रहे भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या नियुक्त किया गया है।उपजिलाधिकारी अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
![]() |
विज्ञापन |