Jaunpur News: भारतीय योग पद्धति ने दुनिया को दिया स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने का संदेश: सोमारू | Naya Sabera Network

Jaunpur News Indian yoga system gave the world the message of living a healthy and long life Somaru Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। भारतीय योग पद्धति ने दुनिया को दिया स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने का संदेश कार्यक्रम अधिकारी श्री सोमारू राम।।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21/06/2025को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने हेतु बयालसी महाविद्यालय जलालपुर जौनपुर में 01 जून 2025 को "चंदन वाटिका एवं तालाब: प्रकृति की गोद में विश्राम" एवं 02 जून 2025 को 'सामूहिक सूर्य नमस्कार: उर्जा और एकाग्रता का अनुभव' कार्यक्रम को संचालित किया गया। 

यह भी पढ़ें | अगर ज़ज्बात हो दिल में तो अंगारों पे चलते हैं | Naya Sabera Network

इस अवसर पर महाविद्यालय में स्थित वृक्षों के नीचे प्र‌कृति की गोद में सुबह के मनोरम वातावरण में तालाब की परिकल्पना को साकार करते हुए योग के विविध आयाम, लाभ एव संचालन पर विस्तृत चर्चा की गयी। दिनांक 02 जून 2025 को सामूहिक सूर्य नमस्कार का क्रमवार छात्र छात्राओं को अभ्यास कराया गया। अभ्यास के बाद सूर्य नमस्कार में सम्मिलित 12 उप-आसनों का अभ्यास किया गया। सूर्य नमस्कार प्रदर्शन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजय नारायण सिंह ने किया। महाविद्यालय की छात्रा स्वेता पटेल (द्वितीय सेमेस्टर) ने भी अभ्यास कराया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा अलकेश्वरी सिंह ने योग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ में डॉ बृजेश कुमार मिश्र, डा अखिलेश चंद्र सेठ, डॉ अंशुमान सिंह, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ अनिल कुमार, डा. जय सिंह, डॉ सीमा सिंह, सफीउल्लाह अंसारी,  प्रकाश चंद्र कसेरा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी सोमारु राम ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर्स एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें