BREAKING

Jaunpur News: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत | Naya Sabera Network

Jaunpur News Women kept Vat Savitri fast for the long life of their husbands Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत करने की परंपरा होती है, इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा भी करती हैं। इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा ही है। जिले में तमाम प्रमुख मंदिरों पर जहां वट वृक्ष हैं वहां पर महिलाओं ने विधिपूर्वक वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संजीव साहू अध्यक्ष, बालकृष्ण साहू सचिव | Naya Sabera Network

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो गई और तिथि का समापन 27 मई की सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर है। वट सावित्री व्रत पर भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का शुभ संयोग बना। इसके साथ ही, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा। यह समय व्रत और पूजा के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस बार वट सावित्री व्रत सोमवार को पड़ रहा है, जिससे यह सोमवती अमावस्या भी बन रही है। यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। साथ ही, चंद्रमा इस दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेगा, जो शुभ संकेत है।

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें