Jaunpur News: संजीव साहू अध्यक्ष, बालकृष्ण साहू सचिव | Naya Sabera Network
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल का सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी घोषित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायंस क्लब इन्टरनेशनल की जनपद शाखा लायंस क्लब जौनपुर रॉयल का सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। संस्था की आम सभा की एक बैठक रविवार को नगर के एक होटल में क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर की अध्यक्षता में हुई सभी का स्वागत करते हुए क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर आगे की रूपरेखा तय किया। इसके उपरांत नये सत्र के अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रथम उपाध्यक्ष संजीव साहू का नाम सदन में रखा, जिसका अनुमोदन अभिताश गुप्ता व आशीष गुप्ता ने किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ सहमति जताई इसके उपरांत निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष संजीव साहू ने अपनी सहमति व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रिपल मर्डर केस : परिजनों ने किया बवाल का प्रयास | Naya Sabera Network
साथ ही सभी सम्मानित सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा किया ताकि अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा में क्लब अग्रणी रहे। साथ ही उन्होंने सहयोगी के रूप में सचिव पद के लिए बालकृष्ण साहू व कोषाध्यक्ष के लिए राजकुमार कश्यप का नाम सदन में रखा जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। संस्थापक अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी अजय गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दी, उपस्थित सदस्यों ने नवचयनित सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सबका उत्साहवर्धन किया। ध्वज वंदना अभिताश गुप्ता ने पढ़ा एवं संचालन सचिव अजय सोनकर ने व धन्यवाद नवचयनित अध्यक्ष संजीव साहू ने व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष राजेश किशोर ने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजेंद्र सेठ, राजेश अग्रहरि, आनन्द साहू, राज केशरी, प्रदीप प्रधान, डा. विष्णु गौड़, विनय साहू, अभिषेक जायसवाल, विनोद अग्रहरि, मनोज साहू, रवि गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, ऋषि श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, योगेश साहू, रसाल बरनवाल, गोपाल जी साहू, विवेक गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, शम्भूनाथ सोनी, राकेश साहू, जितेंद्र सोनी, बृजेश विश्वकर्मा इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |