Jaunpur News: विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष व अमित सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री हुए निर्वाचित | Naya Sabera Network

Jaunpur News: विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष व अमित सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री हुए निर्वाचित | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला मंत्री सतीश पाठक ने बताया कि आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रांतीय कार्यसमिति व सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष/मंत्री मांडलिक मंत्री व भारी संख्या में उपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति में एक बैठक शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई।

Jaunpur News: विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष व अमित सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री हुए निर्वाचित | Naya Sabera Network

 जिसमे सर्वसम्मति से रिक्त पदों के सापेक्ष  के रूप में गोंडा के विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष सहारनपुर के संदीप पवार प्रांतीय कोषाध्यक्ष जौनपुर से अमित सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री रायबरेली के शैलेन्द्र सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रयागराज से श्रद्धा श्रीवास्तव क्रांति संगठन मंत्री सिद्धार्थनगर से अतुल मिश्रा प्रांतीय संगठन मंत्री अमरोहा से जयवीर सिंह प्रांतीय प्रचार मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एमएलसी विधायक देवेंद्र सिंह ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन ईमानदारी व निष्ठा से चलाते हुए मजबूती प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ | Naya Sabera Network

इसके पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह व प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह के द्वारा संगठन के संघर्षों को बताते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष उपरोक्त नामों की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद जौनपुर से मुख्य रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी संतोष सिंह मृतुन्जय सिंह जिला ऑडिटर डॉ अनुज सिंह राजीव सिंह लोहिया मुकेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी इत्यादि रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें