BREAKING

UP News: एसपी ने थाना दुधारा का किया निरीक्षण | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

संतकबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के द्वारा थाना दुधारा का औचक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना परिसर/बैरक की साफ सफाई के देखते हुए काफी नाराजगी व्यक्त की गई है, सीज वाहनों के सुनियोजित ढंग से रख रखाव व निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिया गया साथ ही साथ बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय NBW / कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, गुण्डा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण कर पायी गई कमियों के दृष्टिगत संबंधित को फटकार लगाई गयी और इन्हें अद्यतन रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये । इस दौरान थानाध्यक्ष दुधारा  इन्द्रभूषण सिंह* पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय* सहित समस्त थाना पर नियुक्त कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें |  Mumbai News: सृजन के रंग संस्थान द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न  | Naya Sabera Network

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें