Mumbai News: सृजन के रंग संस्थान द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सृजन के रंग द्वारा शनिवार को दूसरा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवी मुंबई के समन्वय हॉल वाशी में डॉ कनक लता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर गजलकार डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद, विशिष्ट अतिथि के रूप में राम प्यारे सिंह रघुवंशी, पूजा अलापुरिया, आत्मिक श्रीधर और नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही विराजमान रहे।
प्रिंस ग्रोवर के सुंदर संचालन में शानदार और सफल कार्यक्रम हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया फिर जागृति सिन्हा द्वारा मां सरस्वती का आह्वान किया गया। कनकलता तिवारी ने सरल एवं सहज भाव से सभी कवियों का उत्साह वर्धन किया। पांच स्त्री शक्तियां कनक लता तिवारी, बिट्टू जैन सना, सीमा त्रिवेदी साज, अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम और नंदिता माझी शर्मा का सपना सृजन के रंग का आयोजन पूरी कार्यकारिणी के सहयोग से हुआ।
यह भी पढ़ें | UP News: अपना पूर्वांचल महासंघ के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने राहुल यादव | Naya Sabera Network
रघुवंशी ने महिलाओं के विषय में कहा कि यदि आप में कुछ कर दिखाने की प्रतिभाएं है तो झिझक नहीं होनी चाहिए।अपनी प्रतिभा को रसोई से कविता तक लाने का सफर जो महिलाओं ने तय किया है ये देख कर बहुत खुशी होती है। कार्यक्रम में साहित्य की लगभग प्रत्येक विधा की रचनाएँ पढ़ी गयीं।
निधि शुक्ला,मीनाक्षी, ताज मुहम्मद, अश्विनी, त्रिलोचन, दयाराम दर्द, कनकलता तिवारी, बिट्टू जैन सना की ग़ज़लों ने तो महफिल में चार चांद लगा दिए। अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम, लक्ष्मी यादव की सेना और देश को समर्पित रचनाओ ने महफिल में नया जोश भर दिया। अमनदीप की वो सुंदर कविता और पल्लवी का मधुर गीत और सुमित्रा का नारी को समर्पित गीत सिंधुवासिनी की हास्य कविता, मनोज दुबे के मुक्तक सीमा त्रिवेदी और वंदना श्रीवास्तव की मां ओर पिता को समर्पित कविता, मंजू गुप्ता, रीमा धीमान,राकेश त्रिपाठी की श्रृंगारिक रचना कुल मिलाकर सभी की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। बिट्टू जैन सना द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और संस्था के बारे सीमा त्रिवेदी ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताकर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया।
![]() |
विज्ञापन |