UP News: शादी से लौट रहे थे... बारातियों की कार खाई में गिरी, पांच की मौत और छह घायल | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

हरदोई। जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शादी से लौट रहे बरातियों की कार तेज रफ्तार में भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ज्ञान प्रकाश सिंह का सम्मान | Naya Sabera Network

पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्र ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 03 बजे थाना मझिला के कुसमा गांव से शादी कराकर पाली लौट रहे बारातियों की एक आर्टिगा कार भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्दार्थ (6), रामू (35), उदय वीर (23), जौहरी (40) शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को एवं घायलों को सीएचसी शाहाबाद एंबुलेंस से भिजवाया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। 

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें