UP News: दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई दिनों से थी तलाश | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को सफलता मिली है। लंका थाना पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुबोध कुमार उपाध्याय है, जो मूल रूप से ग्राम रूदायन, थाना इस्लाम नगर, जिला बदाऊं का निवासी है। व
यह भी पढ़ें | UP News: चोरी किए मोबाइल व नगदी के साथ आरोपी की गिरफ्तार | Naya Sabera Network
र्तमान में वह मकान संख्या 119, बालाजी नगर कॉलोनी, भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी में किराये पर रह रहा था। उसे ईंट मंडी के पास, थाना लंका क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता द्वारा लंका थाने में बलात्कार और मारपीट के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 0179/2025, धारा 64(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, निरीक्षक अपराध शिवधारी, कांस्टेबल दुर्गेश सरोज एवं विजय भारत मौर्या शामिल रहे।
![]() |
Ad |