हर शाख पे उल्लू बैठा है... | Naya Sabera Network

There is an owl sitting on every branch... Naya Sabera Network

प्रमोद जायसवाल  @ नया सवेरा 

बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था, हर शाख पे उल्लू बैठा है। अंजाम - ए- गुलिस्तां क्या होगा? किसी शायर की यह पंक्तियां कांग्रेस के बड़बोले नेताओं पर सटीक बैठती है। एक दौर था जब लगभग हर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इधर एक दशक से अधिक समय से वह केंद्र में सत्ता से बाहर है, वहीं महज तीन राज्यों में उसकी सरकार बची है। योग्य नेतृत्व की कमी, तुष्टिकरण की नीति, संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर बचकाना नीतियों की वजह से आज कांग्रेस जनता के दिल और दिमाग से उतर चुकी है।

There is an owl sitting on every branch... Naya Sabera Network

पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर धर्म पूछकर हुए हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति बेहद गुस्सा और आक्रोश है। सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कारगर रणनीति बनाने में जुटी है। सैन्य कार्रवाई के अतिरिक्त अन्य प्रभावी कदम उठाए जा चुके हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक वीडियो जारी करते हैं जिसमें वे प्लास्टिक के एक खिलौने में नींबू मिर्च लटकाकर राफेल लड़ाकू विमान का मज़ाक़ उड़ाते नजर आते हैं। ऐसे में जब दोनों देशों में तनाव चरम पर है। केन्द्र सरकार को घेरने के चक्कर में वे खुद आलोचनाओं से घिर गए हैं। अजय राय के इस बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने हाथों हाथ लिया और वे पाकिस्तानी मीडिया के स्टार बन गये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्यारह की संख्या में मनबढ़ो ने महिलाओं को पीट भूमि कब्जाया | Naya Sabera Network

गौरतलब है कि श्री राय के बयान के एक दिन पूर्व ही भारत की वायु सेना ने राफेल सहित अन्य लड़ाकू विमानों को गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतार कर शक्ति प्रदर्शन किया था। भारतीय वायुसेना की ताकत देखकर देशवासी रोमांचित हो गये वहीं पाकिस्तान की धुकधुकी बढ़ गई। इधर श्री राय वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार ने राफेल विमान पर नींबू मिर्च लटकाकर हवाई अड्डों पर खड़ा किया है। उसका इस्तेमाल कब करेंगे। भाजपा ने श्री राय के बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया। कहा कि राफेल की दहाड़ से पाकिस्तान थर थर कांप रहा है इधर कांग्रेस नेता सेना का मनोबल गिराने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी आदि भी पुलवामा हमले को लेकर अपनी बयानबाजी से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। 

भारत ने अब तक क्या कदम उठाए हैं

पहलगाम में हमले के बाद देश के लोगों के जेहन में बस एक ही सवाल है कि भारत पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कब करेगा। पाकिस्तान पर हमले में इतनी देरी क्यों की जा रही है ? सैन्य कार्रवाई के अतिरिक्त अबतक भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म कर पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा अन्य कूटनीतिक कदम सिंधु जल समझौता रद्द, आयात पर प्रतिबंध, डाक सेवाओं को निलंबित, अटारी बाघा बॉर्डर बंद , पाक नागरिकों का बीजा रद्द , सैन्य सलाहकारों का निष्कासन कर बगैर गोली और बम के दुश्मन की कमर तोड़ दी है।

पाक को एक साथ सभी मोर्चे पर घेरने की तैयारी

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को एक साथ सभी मोर्चे पर घेरने की तैयारी में भारत जुटा है। सैन्य कार्रवाई के लिए अनुकूल और माकूल डिप्लोमेटिक माहौल बनाया जा रहा है। जल थल और वायु सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है। सैनिकों और पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों को सतर्क कर दिया गया है। अगर तैयारी में वक्त लग रहा है तो यह माना जा रहा है कि अबकी बार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से कुछ बड़ा होने वाला है ! जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पहलगाम का ऐसा बदला लिया जाएगा कि पाकिस्तान याद रखेगा।

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें