Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर की मौत, दो के पैर में लगी गोली | Naya Sabera Network
अंधेरे का लाभ उठाते हुए तीन फरार हो गए
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के खुज्झी मोड़ पर शनिवार आधी रात चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी दुर्गेश कुमार सिंह को रौंद कर भाग रहे गो तस्करों व सर्किल पुलिस के बीच सतमेसरा गांव में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर जलालपुर थानाक्षेत्र के मथुरापुर कोटवा गांव निवासी सलमान पुत्र मुसाफिर जहां मारा गया वही दो अन्य वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र के रमना निवासी नरेंद्र यादव पुत्र हौसिला यादव व चंदौली जनपद के अलीनगर थानाक्षेत्र के टड़िया निवासी गोलू यादव पुत्र संकठा के पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस घटना में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आधी रात चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पिकअप से सिपाही को रौंदा, मौत | Naya Sabera Network
खुज्झी मोड़ पर चेकिंग के दौरान गो तस्करों द्वारा सिपाही को रौंदने के बाद जहां कुछ पुलिस कर्मी सहकर्मी को लेकर ट्रामा सेंटर भागे, वही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह सर्किल की पुलिस के साथ गो तस्करों के तलाश में लग गए। घटना के बाद गो तस्कर दूसरे रोड से वाराणसी की तरफ भागे। पुलिस पीछा करते हुए चोलापुर थानाक्षेत्र के ताला बेला पहुंची जहां गो तस्कर पिकअप छोड़ दो बाइकों से छः की संख्या में आजमगढ़ की तरफ भागे। पीछा करते हुए पुलिस ने चंदवक क्षेत्र के सतमेसरा गांव में तस्करों को घेरा तो पुलिस टीम पर फायर करने लगे।जबाबी फायरिंग में सलमान,नरेन्द्र यादव व गोलू को गोली लगी। पुलिस तीनों को सीएचसी डोभी ले गई।जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए तीन गो तस्कर फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस पिकअप भी ताला बेला से बरामद कर लिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpu.jpg)