Mumbai News: विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र यूथ प्रेसिडेंट बने निखिल रूपारेल | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विश्व भर के 87 देशों में सिंधी समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम (VSSS )अपने मानवीय सेवा कार्यों के चलते अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। संस्था ने मुंबई के युवा समाजसेवी निखिल रूपारेल को महाराष्ट्र यूथ प्रेसिडेंट के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
यह भी पढ़ें | UP News: महिला केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर्णा यादव | Naya Sabera Network
इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए रूपारेल ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। विश्व भर में फैले सिंधी समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए वे निरंतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। साथ ही शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने पर उनका फोकस रहेगा। निखिल रूपारेल को यह जिम्मेदारी दी जाने पर सिंधी समाज ने खुशी जाहिर की है।
![]() |
विज्ञापन |