UP News: बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब ट्रैक्टर समेत जब्त, एक गिरफ्तार | Naya Sabera Network

UP News Illegal English liquor going to Bihar seized along with tractor, one arrested Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार काे चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस दौरान एक युवक भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर में 60 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जो बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि महुआडीह पुलिस ने धनौती रजडीहा पुल के पास एक ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली। ट्रैक्टर के पीछे लगी भूसा मशीन के अन्दर अवैध शराब की पेटियां पायी गयी। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे हरियाणा के ग्राम बदाना निवासी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब को जब्त किया गया। वाहन के सीज करने की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मजदूर दिवस पर कुलियों को व्हीलचेयर का वितरण | Naya Sabera Network


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें