Mumbai News: निसार अहमद खान समेत 6 अधीक्षक प्रमोशन होकर बने उपशिक्षणाधिकारी | Naya Sabera Network

Mumbai News: निसार अहमद खान समेत 6 अधीक्षक प्रमोशन होकर बने उपशिक्षणाधिकारी | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में प्रभारी उपशिक्षणाधिकारी की भूमिका का निर्वाह कर रहे निसार अहमद खान समेत 6 अधीक्षक को प्रमोशन देकर उपशिक्षणाधिकारी बनाया गया है।शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर बधाई दी। इस अवसर पर उपशिक्षणाधिकारी कीरतवर्धन कुडवे तथा  उप शिक्षणाधिकारी अजय वाणी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन इन 12 राशियों का कैसा गुजरेगा दिन? | Naya Sabera Network

खान के अलावा किशन भीमा केंकरे, सायली सुनील सुर्वे, विनोद भागोजी कदम, दीपिका विनोद कुमार पाटिल तथा मुख्तार अहमद शहा को भी पदोन्नति देकर उपशिक्षणाधिकारी बनाया गया है। उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, पूर्व उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, डॉ नागेश पांडे, भरत पांडे, अशफाक अहमद शाह, पत्रकार रफीक शेख, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को बधाई दी है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें